![]()
पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
बारां में पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 55 पव्वे अवैध देशी शराब भी बरामद हुई है।
एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी ओमेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
सदर थाना पुलिस ने कोटडी रोड कोयला पर कार्रवाई की। आरोपी देवझिरी मोहल्ला कोयला निवासी राजेन्द्र सुमन (40) प्लास्टिक के कट्टों में शराब ले जा रहा था। उसके खिलाफ थाना सदर बारां में धारा 19/54 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
राजेन्द्र कोतवाली बारां का स्थाई वारंटी है। वह चोरी के एक मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। पुलिस अवैध शराब रखने और बेचने के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी हीरालाल, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीचन्द और कॉन्स्टेबल सीताराम, राकेश और सुशील की टीम शामिल रही।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments