बिजली गिरने से घर की दीवार गिर गई
भीलवाड़ा में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद आज शनिवार सुबह शहर के गायत्री नगर में आकाशीय बिजली गिरने से एक घर बुरी तरह डैमेज हो गया।हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ओर गेट डैमेज हुआ
घर पर बिजली गिरने से दीवार टूटी
मामला प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर का है, यहां रहने वाले सुरेश शर्मा अपने परिवार सहित घर में सो रहे थे इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे वह पानी पीने उठे और अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।जिससे सुरेश शर्मा गंभीर रूप से झुलस गए।ओर उनका मकान भी बिजली गिरने से डैमेज हो गया,एक दीवार गिर गई,कई दीवारों में क्रेक्स आए है।बिजली गिरने से घर की एक दीवार गिर गई और कई जगह दरारें आ गईं।घर में रखा काफी सामान भी टूट-फूट गया।

घर की छत में दरारें आ गई
धमाके से मोहल्ले में दहशत
बिजली गिरने से जोरदार धमाका होने के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई और आसपास भारी भीड़ जमा हो गई।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।हादसे के समय घर में दंपति सो रही थी,गनीमत रही कि कमरे की दीवार पूरी तरह नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

मोहल्ले में भीड़ इकट्ठा हो गई
पति झुलसा, इलाज जारी
बिजली की चपेट में आने से गृहस्वामी सुरेश शर्मा झुलस गए।उन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घटना के बाद कॉलोनीवासियों में डर का माहौल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments