☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। आज व कल जिले में नेताओं की आवाजाही होगी।

पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन पर श्रद्धांजलि देने आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर आएंगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी शामिल होंगे। बता दें कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन रा

.

वहीं पूर्व CM अशोक गहलोत व हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी रविवार को मोहनगढ़ आने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दोपहर 12 बजे जैसलमेर आएंगे और हेलिकॉप्टर द्वारा मोहनगढ़ गांव जाएंगे। वे आज ही जैसलमेर से अजमेर के लिए लौट जाएंगे।

कर्नल सोनाराम चौधरी को श्रद्धांजलि देने शनिवार को जैसलमेर आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

कर्नल सोनाराम चौधरी को श्रद्धांजलि देने शनिवार को जैसलमेर आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

हेलीकाप्टर से जाएंगे मोहनगढ़

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम के अनुसार वे शनिवार को जयपुर से विशेष विमान द्वारा दोपहर 12 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से ही हेलिकॉप्टर द्वारा मोहनगढ़ जाएंगे। मोहनगढ़ में कर्नल सोनाराम चौधरी के पैतृक निवास जाएंगे जहां वे उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना देंगे। कर्नल सोनाराम, जो चार बार सांसद तथा एक बार विधायक रहे, का हाल ही में दिल्ली में निधन हो गया था।

उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ में किया गया। प्रदेशभर से हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि इस दौरान उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री उनके साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे मोहनगढ़ में करीब आधा घंटा रुकने के बाद हेलिकॉप्टर द्वारा जैसलमेर एयरपोर्ट आएंगे। जैसलमेर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा दोपहर 1.30 बजे किशनगढ़ (अजमेर) के लिए रवाना हो जाएंगे।

दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जैसलमेर आएंगी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी।

दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जैसलमेर आएंगी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी आज आएंगी रामदेवरा

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को दोपहर 12 बजे रामदेवरा पहुंचकर नेत्र कुंभ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार जैसलमेर पहुंचकर बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले के सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेगी।

वे रात्रि विश्राम जैसलमेर में ही करेंगी। कार्यक्रमानुसार उप मुख्यमंत्री 31 अगस्त, रविवार को सुबह 8 बजे तनोट पहुंचकर तनोट माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना करेगी। इसके बाद पश्चात वे जैसलमेर से जयपुर के लिए सुबह 9 बजे निकल जाएगी।

पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि देने कल आएंगे पूर्व सीएम गहलोत

बाड़मेर जैसलमेर के पूर्व सांसद, बायतु के पूर्व विधायक कर्नल सोनाराम चौधरी को श्रद्धांजलि देने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा रविवार को आएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने बताया कि रविवार को दोपहर 2.30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा जैसलमेर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जहां से सड़क मार्ग से मोहनगढ़ के लिए रवाना होंगे। कर्नल सोनाराम चौधरी के परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि देंगे। मोहनगढ़ से रवाना होकर शाम 6 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा रविवार को आएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा रविवार को आएंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading