![]()
कार्टून एडिट कर भगवान और महापुरुष के बीच झगड़ा करवाते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
डीग जिले के जालूकी थाना इलाके के रहने वाले एक युवक ने भगवान और एक महापुरुष की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसमें दोनों की कार्टून बनाकर झगड़ा होते हुए दिखाया गया था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस पोस्ट से आमजन में काफी रोष था। साथ ही
भगवान और महापुरुष के बीच दिखाया था झगड़ा
थाना अधिकारी मनीराम ने बताया कि मनीष कुमार निवासी मनौता खुर्द ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने वाली वीडियो पोस्ट की थी। वीडियो भगवान और एक महापुरुष के बीच झगड़ा दिखाया गया था। जिससे लोगों में काफी रोष है। उससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। जैसे पुलिस की संज्ञान में यह वीडियो आया तो, युवक के बारे में पता लगाया गया।
युवक को गिरफ्तार कर मोबाइल किया जब्त
युवक का पता लगने के बाद एक पुलिस की टीम मनौता खुर्द भेजा गया। युवक अपने घर मौजूद मिला। जिसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया। युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक ने अपने ही मोबाइल से वीडियो को एडिट कर वह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। लोगो पुलिस की इस कार्रवाई से शांत हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments