![]()
झालावाड़ के डग थाना क्षेत्र के लसुड़िया गांव के जंगल में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला।
झालावाड़ के डग थाना क्षेत्र के लसुड़िया गांव के जंगल में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान श्यामलाल (45) पुत्र कालूलाल मेघवाल, निवासी लसुड़िया के रूप में हुई है।
पुलिस को टेलीफोन पर सूचना मिलने के बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। हेड कॉन्स्टेबल अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर गए। ग्रामीणों की मदद से शव को जामुन के पेड़ से नीचे उतारा गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि श्यामलाल ने अज्ञात कारणों से जंगल में जामुन के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
पुलिस सीआई वासुदेव सिंह ने बताया कि परिजनों से रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि श्यामलाल ने यह कदम क्यों उठाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments