![]()
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष स्टॉल का उद्घाटन जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने किया।
श्रीगंगानगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष स्टॉल का उद्घाटन जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरिधर, राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक हरिराम चौहान, राजीविका स
जिला कलेक्टर ने बताया कि स्टॉल में राजीविका के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इन उत्पादों में हर घर तिरंगा थीम से संबंधित सजावट की सामग्री, विभिन्न प्रकार के झंडे और अन्य घरेलू उत्पाद शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को मंच प्रदान करना है। साथ ही उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
उन्होंने आगे बताया कि कलेक्ट्रेट आने वाले लोग इन उत्पादों को खरीद सकेंगे। वे स्टॉल के साथ बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर अपनी तस्वीरें भी ले सकते हैं। यह सेल्फी पॉइंट लोगों को इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने का अवसर दे रहा है। इससे वे अपनी देशभक्ति भी व्यक्त कर सकते हैं।
जिला कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों से आह्वान किया है कि वे झंडे और संबंधित सजावट सामग्री राजीविका के स्वयं सहायता समूहों से ही खरीदें। इससे स्थानीय महिलाओं को प्रोत्साहन और आर्थिक संबल मिलेगा। इस प्रकार स्थानीय महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ ही राष्ट्रीय पर्व में अपना योगदान दे रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments