![]()
एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्र चेतना यात्रा निकाली।
चूरू में बुधवार दोपहर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्र चेतना यात्रा निकाली। यह यात्रा जिला कलेक्ट्रेट सर्किल से शुरू होकर लोहिया कॉलेज तक पहुंची।
कार्यकर्ताओं ने लोहिया कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल करे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं करवा रही है।
एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर सरकार समय रहते छात्रसंघ चुनावों की बहाली नहीं करती है तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
यह छात्र चेतना यात्रा अभिषेक चौधरी और महेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई। युवा कांग्रेस अध्यक्ष शोयल खान डीके एवं एनएसयुआई पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद न्यौल का भी इसमें सहयोग रहा।
कार्यक्रम में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एडवोकेट सुरेश कुमार कल्ला, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विश्वास सांगवान समेत सुनिता कपूरिया, अनुराधा सिद्ध, अरविन्द मान, शाहिल खान, अमन चौधरी, अमन अदनान, पुलकित चौधरी, अनिल बुडानिया, अनिल भाकर, चांद कुलडिया, अली हसन, सोहेल मातवान और राजेश कस्वां सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments