![]()
बांसवाड़ा शहर में लेपर्ड दिखाई दिया। जिला कलेक्टर बंगले और माही सरोवर कॉलोनी के आसपास लेपर्ड का मूवमेंट होने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं।
लेपर्ड का मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। मामले में वन विभाग को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार- माही सरोवर कॉलोनी में घूम रहे लेपर्ड का मूवमेंट सीसीटीवी में देखा जा रहा है। रात करीब साढ़े 3 बजे वह वहां बेखौफ होकर घूम रहा है।
बताया जा रहा है कि लेपर्ड गलियों से होते हुए आबादी क्षेत्र तक पहुंच गया। इससे पहले भी कई बार शहर के वार्डों में लेपर्ड देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अचानक लेपर्ड को आवासीय इलाके में देख लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह यादव ने बताया कि पास में वन विभाग का क्षेत्र होने से लगातार लेपर्ड का मूवमेंट बना रहता है। वह विभाग की टीम उस पर नजर बनाए हुए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments