![]()
सत्र 2025-26/27 में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर में राष्ट्रीय/राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT/SCVT) अन्तर्गत अभियांत्रिकी एवं गैर-अभियांत्रिकी व्यवसायों में नियमित योजना के अंतर्गत रिक्त रहे स्थानों पर प्रदेशभर के अभ्यर्थियों से
संस्थान प्रधान सुधीर व्यास, उपनिदेशक (प्रशिक्षण) ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल SSO.rajasthan.gov.in अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। तत्पश्चात् आवेदन पत्र की प्रति एवं समस्त आवश्यक दस्तावेजों की फोटो प्रति संस्थान में व्यक्तिगत रूप से जमा कराना अनिवार्य होगा। दस्तावेज़ जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर, सायं 5:00 बजे निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधी समस्त जानकारी एवं विवरणिका विभाग की वेबसाइट https://dot.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई जोधपुर में उपलब्ध व्यवसायों, रिक्त स्थानों, योजनाओं, प्रवेश प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण शुल्क संबंधी नवीनतम जानकारी कार्यालय समय में प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments