![]()
जोधपुर में बदमाश ने एक बुजुर्ग से गाड़ी लूटकर फरार हो गए। घटना बदली चौराहे से पहले की है। राजीव गांधी नगर थाने में इस संबंध में भोमाराम (70) पुत्र किशनाराम में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में भोमाराम ने बताया- शनिवार को शाम के करीब 8 बजे मैं अपनी नई वेन्यू कार नंबर में जोधपुर से रिंग रोड होकर ओसियां जा रहा था। बड़ली चौराहा से थोड़ा पहले एक सफेद रंग की कार रोड पर खड़ी थी , उस कार से बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया।बेरू रोड से थोड़ा पहले सुनसान जगह आने पर उन्होंने अपनी गाड़ी को मेरे से आगे निकालकर आडी खड़ी करके मुझे रूकवाया।
चार बदमाश थे वारदात में शामिल
रिपोर्ट में बताया- कार से चार आदमी जिनमें से दो के मुंह कपडे से ढके और दो बिना ढके थे । बदमाशों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष थी। बदमाशों ने गाडी के बोनट पर पाइप मारी। बुजुर्ग ने गाड़ा का कांच खोलकर ऐसा करने का कारण पूछा तो उनमें से एक ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कहा कि चुपचाप नीचे उतर कर चाबी हमें दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा। दूसरे ने फाटक खोलकर उनका हाथ व गला पकड़कर गाडी से बाहर खींचा। एक आदमी गाडी में घुस गया और बुजुर्ग को खींचकर उन्होंने नीचे पटक दिया। जेब मे से मोबाइल छीन लिया।
दो आदमी गाडी छीनकर भागे
दो आदमी बुजुर्ग की कार में दो अपनी गाडी में बैठकर कार लूटकर भाग गए। बाद में जब सडक पर पीछे से मोटर साईकिल पर एक ग्रामीण आये तो उसका फोन लेकर कंट्रोल रूम पुलिस को सूचिक किया। बुजुर्ग के मुखाबित उन्होंने कुछ समय पहले ही कार पंद्रह लाख में खरीदी थी जो उनके पारिवारिक सदस्य के नाम पर रजिस्टर्ड है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments