![]()
कलेक्टर ने नॉर्दन बाईपास में अधिग्रहित जमीन के बाकी मुआवजे की कार्रवाई जल्द करने के निर्देश दिए।
बूंदी में तालेड़ा उपखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन नॉर्दन बाईपास फेज-2 के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा वितरण और कब्जा प्राप्त करने की प्रगति की समीक्षा की गई। बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा
जिला कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों की भूमि अधिग्रहित की गई है, उनमें से कोई भी मुआवजा राशि से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने शेष मुआवजे के लिए कार्यवाही कर शत-प्रतिशत निपटारा सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
कलेक्टर ने नॉर्दन बाईपास में अधिग्रहित जमीन के शेष खसरों में मुआवजे की कार्रवाई आगामी 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अवाप्तशुदा भूमि का कब्जा शीघ्र लेने और जिन भूमियों के मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ है, उनका समयबद्ध निपटारा करने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, तालेड़ा उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई मुकेश गुप्ता, तहसीलदार तालेड़ा मनीष मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments