☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में आध्यात्मिक ऊर्जा, भारतीय संगीत और सांस्कृतिक गौरव की त्रिवेणी बहती नजर आई

जयपुर में आध्यात्मिक ऊर्जा, भारतीय संगीत और सांस्कृतिक गौरव की त्रिवेणी बहती नजर आई, जब देश-विदेश में प्रसिद्ध परफॉर्मर अमेय डबली ने पहली बार जयपुर में अपना लाइव कॉन्सर्ट कृष्णा – म्यूजिक, ब्लिस एंड बियॉन्ड प्रस्तुत किया।

.

महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित इस विशेष संगीतमय संध्या ने न सिर्फ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि कृष्ण भक्ति, लोक संगीत और फ्यूजन की त्रिआयामी प्रस्तुति से एक ऐसी अनुभूति दी जो आत्मा को छू गई।

कृष्ण भक्ति, लोक संगीत और फ्यूजन की त्रिआयामी प्रस्तुति से एक ऐसी अनुभूति दी जो आत्मा को छू गई।

कृष्ण भक्ति, लोक संगीत और फ्यूजन की त्रिआयामी प्रस्तुति से एक ऐसी अनुभूति दी जो आत्मा को छू गई।

कॉन्सर्ट की सबसे खास बात यह रही कि इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी ने शिरकत की। यहां दो शो आयोजित किए गए, एक आम दर्शकों के लिए और एक विशेष रूप से भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में। दोनों प्रस्तुतियों में भावनाओं और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

भागवत प्रभु की अनूठी प्रस्तुति

शाम का एक और आकर्षण रहे भक्त भागवत प्रभु, जिन्होंने भगवद गीता की रैप प्रस्तुति के जरिए युवाओं का दिल जीत लिया। उनकी यह आधुनिक शैली में गीता की व्याख्या, पारंपरिक और समकालीन के बीच सेतु बनती दिखी।

अमेय डबली की यह श्रृंखला “कृष्णा – म्यूजिक, ब्लिस एंड बियॉन्ड” इस मायने में भी खास है कि इसमें कोई तय स्क्रिप्ट या प्लेलिस्ट नहीं होती। वे दर्शकों की ऊर्जा और भावनाओं के अनुसार मंच पर बहाव को अपनाते हैं। यह जुड़ाव ही इस शो को एक सामान्य संगीत प्रस्तुति से कहीं अधिक गहन और आत्मिक बना देता है।

कॉन्सर्ट की सबसे खास बात यह रही कि इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी ने शिरकत की।

कॉन्सर्ट की सबसे खास बात यह रही कि इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी ने शिरकत की।

अमेय डबली ने मंच से कहा कि जब मैं परफॉर्म करता हूं, तो खुद को उस क्षण में पूरी तरह समर्पित कर देता हूं। जयपुर में जिस तरह हर उम्र के लोग, यहाँ तक कि छोटे बच्चे भी दादा-दादी के साथ आए, वह देखना बेहद प्रेरणादायक था। यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं था, यह संस्कृति को जीने का अनुभव था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading