![]()
लेपर्ड की रेस्क्यू करने के कुछ ही समय बाद मौत हो गई।
राजसमंद के सीमाल गांव में सोमवार को एक लेपर्ड आबादी क्षेत्र में घुस गया और 4 ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। लेकिन रेस्क्यू के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार- आज सुबह लेपर्ड के हमले में दो महिलाएं पारी देवी, केसर देवी घायल हो गई। जबकि मोहनलाल और देवीलाल को भी हमले में मामूली खरोंच आई। हमले के बाद लेपर्ड हरलाल टेलर के बाड़े में जा घुसा, वहां उसने एक गाय पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन भिड़ंत में वह घायल हो गया।
सूचना पर बिनोल वन नाका से सुरेश चंद्र खटीक, राजसमंद से रेस्क्यू टीम के वन्यजीव प्रेमी पन्नालाल कुमावत, घनश्याम पूर्बिया, वनरक्षक अटल सिंह, महेंद्र सिंह और शूटर सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
डीएफओ कस्तूरी प्रशांत सूले ने बताया कि बिनोल गांव से वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को जाल डालकर सुरक्षित रूप से पकड़ लिया था। घायल लेपर्ड को उदयपुर बायोलॉजी पार्क भेजने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन उससे पहले ही लेपर्ड ने दम तोड़ दिया।
मादा लेपर्ड की उम्र 4 से 5 साल के बीच थी। वन विभाग के नियमानुसार तीन डॉक्टरों की टीम बनाकर लेपर्ड का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments