☜ Click Here to Star Rating


जालोर में किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर जवाई बांध के पानी पर जालोर के हक समेत कई मांगें उठाईं। किसानों ने कहा कि जवाई नदी पर बांध इसलिए बनाया गया था ताकि बाढ़ को नियंत्रित किया जा सके। बांध बनने के बाद नदी का सामान्य फ्लो भी रोक दिय

.

किसान नेता रतन सिंह ने बताया-बांध का नेचुरल फ्लो रोका जा रहा है। पानी की अधिक आवक होने पर एक साथ पानी छोड़ दिए जाता है। इससे बाढ़ के हालात बन जाते हैं और पानी बेकार बह जाता है। इससे इलाके के कुएँ भी रिचार्ज नहीं हो पाते। बारिश रुकने के बाद सेई के गेट को बंद कर दिया। इससे सारा पानी ओवरफ्लो होकर गुजरात जा रहा है।

कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए किसान

कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए किसान

उन्होंने कहा- गेट खोलकर पानी जालोर के लिए नदी में छोड़ा जाए। पंचदेव नदी पर डायवर्जन गेट बंद किए जाएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को दिया जाए।

मलकेश्वर मठ में जुटे किसान, रैली निकाली

विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को किसान मलकेश्वर मठ में जुटे। इसके बाद आंदोलन की रुपरेखा तैयार की और रैली के रूप में रवाना होकर अस्पताल चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

इस दौरान जेताराम, लसाराम, कदुराराम, हनुमानाराम चौधरी, पारसाराम, अचलसिंह, मोटाराम, नाथूसिंह, जबराराम माली, मादाराम घाची, दिलीपसिंह, उदयसिंह, मदनसिंह, हरिपालसिंह, वरदाराम, वागाराम, डायाराम,मनोहरसिंह, प्रेमसिंह व तेजाराम समेत कई किसान मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते किसान

कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते किसान



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading