रायन एजुकेशन स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘तिरंगा 25’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का 12वां संस्करण भव्य रूप से आयोजित हुआ।
देशभक्ति और कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से रायन एजुकेशन स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘तिरंगा 25’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का 12वां संस्करण भव्य रूप से आयोजित हुआ। इस अवसर पर जयपुर के 25 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों के 500 से ज्यादा छात
कार्यक्रम की शुरुआत स्पार्क के छात्रों की ओर से प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्पार्क के छात्रों की ओर से प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर स्कूल की ट्रस्टी मेखला चौहान ने छात्रों के समग्र विकास और टीम वर्क के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रमुख आधार होते हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव (वरिष्ठ शिक्षिका) ने भी शिक्षा और विकास की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य डॉ. बहारुल इस्लाम ने ‘तिरंगा 25’ के सफल आयोजन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि स्कूल का यह प्रयास बच्चों में देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना जागृत करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का एक अनूठा उदाहरण बना।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments