☜ Click Here to Star Rating


कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता।

सीकर के आर्ट्स कॉलेज कटराथल के जर्जर भवन को ठीक करने की मांग को लेकर आज छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टर को ज

.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सत्येंद्र कुमार योगी ने बताया कि आर्ट्स कॉलेज कटराथल में मरम्मत के नाम पर 2 साल पहले 90 लाख खर्च किए गए थे। इसके बावजूद आज भी कॉलेज के भवन की हालत जर्जर है। यहां भवन की दीवारें और कमरे क्षतिग्रस्त है। किसी भी समय कोई हादसा हो सकता है।

ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि जल्द से जल्द एक्शन नहीं होता तो आमरण अनशन और भूख हड़ताल करेंगे।

ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि जल्द से जल्द एक्शन नहीं होता तो आमरण अनशन और भूख हड़ताल करेंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा कई बार इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को अवगत करवाया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए आज कलेक्टर से मिलकर मांग की गई है कि मरम्मत के नाम पर जो भ्रष्टाचार हुआ उसकी हाई लेवल कमेटी जांच हो, जो दोषी अधिकारी और ठेकेदार है उनके खिलाफ कार्रवाई हो। इसके साथ ही जर्जर भवन की मरम्मत भी जल्द से जल्द की जाए।

यदि जल्द से जल्द इस पर कोई एक्शन नहीं होता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल करेगा। इसकी पूरी चेतावनी प्रशासन की होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading