☜ Click Here to Star Rating


पाली जिले के जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन में चट्टान से उतर रहे एक गाय के बछड़े पर लेपर्ड से हमला कर दिया। इस पर 2 गायें बछड़े की मदद के लिए दौड़ीं, जिन्हें देखकर लेपर्ड वहां से भाग खड़ा हुआ।

.

मामला बुधवार शाम का है। जहां बाली के बेड़ा रोटेला क्षेत्र में पर्यटक सफारी के लिए निकले हुए थे। इस दौरान चट्टान से उतर रहे एक बछड़े पर घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने हमला कर दिया। लेपर्ड ने बछड़े की गर्दन को जकड़ लिया। इस पर पास में मौजूद 2 गायें तुरंत मदद के लिए दौड़ी तो गायों को आता देख लेपर्ड बछड़े को छोड़कर जंगल में भाग गया। यह पूरा मामला 12 सेकेंड तक चला।

इन 3 फोटोज में देखिए लेपर्ड का हमला…

घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने चट्टान से उतर रहे बछड़े पर हमला कर दिया।

घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने चट्टान से उतर रहे बछड़े पर हमला कर दिया।

लेपर्ड ने बछड़े की गर्दन को जकड़ लिया और उसे नीचे गिरा दिया।

लेपर्ड ने बछड़े की गर्दन को जकड़ लिया और उसे नीचे गिरा दिया।

बछड़े को खतरे में देख पास में मौजूद 2 गायें दौड़कर आई तो लेपर्ड जंगल में भाग गया।

बछड़े को खतरे में देख पास में मौजूद 2 गायें दौड़कर आई तो लेपर्ड जंगल में भाग गया।

लेपर्ड के शिकार के कई वीडियो आ चुके हैं सामने इससे पहले क्षेत्र में लेपर्ड के शिकार के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। जिसमें लेपर्ड बकरी और कुत्ते का शिकार करता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि बाली उपखंड क्षेत्र के बेड़ा रोटेला का यह एरिया जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन में आता है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आता है। साथ ही बॉलीवुड अभिनेता और राजनीतिक नेता भी लेपर्ड देखने के लिए यहां पहुंचते हैं।

—–

यह भी पढ़ें…

लेपर्ड ने किया बछड़े पर अटैक, VIDEO:10 सेकेंड तक गर्दन पकड़ा रहा; दोनों में हुआ संघर्ष

पाली में स्थित जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन में रविवार शाम को एक लेपर्ड ने बछड़े पर हमला कर दिया। लेपर्ड 10 सेकेंड तक बछड़े की गर्दन पकड़ा रहा। इसके बावजूद बछड़ा लेपर्ड के चंगुल से बचने में सफल रहा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

कुत्ते से डरकर भागा लेपर्ड; VIDEO:2 बार हमले की कोशिश को किया नाकाम; सैलानी ने कैमरे में किया कैद

अपनी जान बचाने के लिए कुत्ता लेपर्ड से भिड़ गया। लेपर्ड को मौके से भागना पड़ा। यह दिलचस्प वाकया वहां घूम रहे एक सैलानी के कैमरे में कैद हो गया। मामला पाली जिले के जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया का है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading