☜ Click Here to Star Rating


सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 31 जुलाई से 1 अगस्त तक चलने वाली अंतर सदनीय एक्वेटिक चैंपियनशिप का शुभारंभ गुरुवार को हुआ।

सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 31 जुलाई से एक अगस्त तक चलने वाली अंतर सदनीय एक्वेटिक चैंपियनशिप का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। यह आयोजन स्कूल के लिए खास खेल कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें सभी हाउस (सदनों) के स्टूडेंट्स पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

.

स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने जानकारी दी कि इस चैंपियनशिप में कक्षा 6वीं से 11वीं तक के छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता को चार भागों में बांटा गया है जिसमें ग्रुप A (सीनियर्स), ग्रुप B (जूनियर्स), ग्रुप C (सब-जूनियर्स) और ग्रुप D (गर्ल्स)। इस तरह हर उम्र और वर्ग के कैडेट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।

चैंपियनशिप के दौरान कई तरह की स्विमिंग कंपटीशन आयोजित की जा रही हैं, जिनमें 25 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। छात्र पूरी तैयारी और जोश के साथ इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे खेल न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना जैसे जरूरी गुण भी पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप छात्रों के लिए सीखने और खुद को साबित करने का अच्छा मौका है। स्विमिंग सिर्फ एक खेल नहीं है, यह साहस और मानसिक मजबूती भी सिखाती है।

इस चैंपियनशिप में कक्षा 6वीं से 11वीं तक के छात्र भाग ले रहे हैं।

इस चैंपियनशिप में कक्षा 6वीं से 11वीं तक के छात्र भाग ले रहे हैं।

कर्नल जसरोटिया ने विश्वास जताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र खेल भावना से खेलेंगे और अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

चैंपियनशिप के पहले दिन ही सभी ग्रुप में अलग-अलग स्विमिंग रेस हुईं, जिनमें छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने छात्रों का हौसला बढ़ाया और उनके कौशल की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल पारूल श्रीवास्तव, सीनियर मास्टर ओंकार सिंह और प्रतियोगिता के संयोजक धीरज शर्मा भी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading