![]()
जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम बैठक लेते एसपी।
सवाई माधोपुर जिले के पुलिस अधिकारियों की बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में क्राइम बैठक आयोजित हुई। SP अनिल कुमार बेनीवाल की अध्यक्षता में यहां क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी पुलिस थानों के थानाधिकारी, सर्कल ऑफिसर और क्राइ
लंबित मामलों की समीक्षा
बैठक के दौरान एसपी बेनीवाल ने जिले में बढ़ते आपराधिक मामलों की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को गंभीर अपराधों की तुरंत जांच व समयबद्ध चालान पेश करने के निर्देश दिए।
जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के दिए निर्देश
उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, चोरी, बलात्कार जैसे संगीन मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए और वांछित व फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
एसपी ने थानाधिकारियों को बीट सिस्टम मजबूत करने, रात्रि गश्त नियमित रूप से करने, और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए।
इसके अलावा साइबर क्राइम, नशाखोरी, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर भी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता में विश्वास पैदा करने वाली होनी चाहिए, इसके लिए जनसंवाद व जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाए।
बैठक के अंत में एसपी ने पिछले महीने के अपराध ग्राफ की तुलनात्मक समीक्षा की और बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा भी की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments