![]()
शिक्षकों को सम्मानित करती मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी।
सवाई माधोपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जिले के सर्वश्रेष्ठ तीन शिक्षकों को ग्यारह हजार रुपए का चेक प्रशंसा-पत्र, शील्ड, साफा, शॉल और श्रीफल
तीन श्रेणियों में तीन टीचर्स हुए सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग हर साल शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करता है। जिसमें कक्षा एक से पांच तक छः से आठ और नौ से बारह तक के तीन वर्गों में शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लिये जाते हैं। जिसमें उच्च अंक प्राप्त करने वाले शिक्षकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाता है। इस साल कक्षा एक से पांच में हरसाय मीणा अध्यापक महात्मा गांधी विद्यालय भगवतगढ़, कक्षा छ: से आठ में जितिन शर्मा अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंजारी चौथ का बरवाड़ा और कक्षा नौ से बारह वर्ग में शिप्रा शर्मा व्याख्याता पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर का चयन हुआ।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सीडीईओ कृष्णा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश लाल मीणा, ADPC (अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वय) दिनेश गुप्ता, सहायक निदेशक कालूराम बैरव, एपीसी राकेश मीणा, शशिकला बंशीवाल कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीणा, चंद्रमोहन गौतम, मुकेश नावरिया और पूर्व में सम्मानित शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षक सम्मान आयोजित किया गया। जिसमें सभी अधिकारियों ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए बधाई प्रेषित की और विद्यालयों में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments