![]()
करौली में 26-27 सितंबर को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
करौली में राज्य सरकार के शिविरा पंचांग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 26 और 27 सितम्बर को भंवर विलास पैलेस, मंडरायल रोड पर सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) करौली की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में सपोटरा विधायक हंसराज मीना मुख्य अतिथि होंगे। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारी गोपाल प्रसाद मीना, सीडीईओ सर्वेश कुमार गुप्ता, एडीपीसी इंद्रेश तिवाड़ी और डीईओ सेकेंड्री पुष्पेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे।
दो दिवसीय सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें विभिन्न संवर्गों की पदोन्नति, स्थानांतरण और नई शिक्षा नीति 2020 शामिल हैं। प्रभावी शिक्षा, गुणात्मक सुधार तथा शिक्षक और शिक्षार्थी हित संरक्षण पर भी विचार-विमर्श होगा। सम्मेलन से प्राप्त प्रस्तावों को राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
अम्बेडकर पार्क में सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष विष्णु मंडल, कोषाध्यक्ष कुमेश कुमार बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतलाल छावड़ा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments