![]()
पुलिस मुख्यालय की साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पूरे देश में लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था। इस गिरोह के चार सदस्यों को जयपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 6
इन की हुई गिरफ्तारी
विष्णु दत्त (36) पुत्र रामस्वरूप खींचड़ व देवीलाल गोदारा(36) पुत्र शंकर लाल निवासी बीकानेर, विवेक कुमार जायसवाल(33) पुत्र शंकर प्रसाद निवासी छत्तीसगढ़ और राहुल चौधरी (23) पुत्र झाबरमल निवासी श्रीमाधोपुर सीकर के रूप में हुई है। क्रिप्टोकरेंसी में बदल देते थे ठगी का पैसा जांच में सामने आया कि ये अपराधी लोगों से ठगे गए पैसे को सीधे बैंक खाते में नहीं रखते थे, बल्कि उसे USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में बदल देते थे। इससे पुलिस के लिए पैसों का पता लगाना मुश्किल हो जाता था। ये कमीशन पर बैंक खाते और फर्जी सिम कार्ड खरीद उन खातों में ठगी की रकम प्राप्त किया करते थे, ताकि उनका पता न चल सके। होटल मालिक भी जांच के दायरे में साइबर सैल टीम ने पाया कि होटल मालिक नरेंद्र बिजारणिया (47) निवासी सीकर ने इन अपराधियों को बिना किसी पहचान पत्र या रजिस्टर में एंट्री के रहने दिया था। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों में से एक विष्णु दत्त के पास से 118 ग्राम अफीम भी बरामद हुई। होटल मालिक व अफीम जब्ती के बारे में करधनी पुलिस को सूचना देकर अलग से मुकदमा दर्ज कराया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments