![]()
कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक मेवाराम की घर वापसी हो गई है। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ज्वांइन लेटर जारी किया। इसके बाद बाड़मेर में समर्थकों में खुशी का माहौल है। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी और बाड़मेर सांसद समेत दर्जनों
इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 5-6 जनवरी 2024 की रात 12 बजे पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसमें उन्होंने लिखा- मेवाराम के अनैतिक कार्य से स्पष्ट होता है कि उन्होंने कांग्रेस के संविधान के खिलाफ आचरण किया है। पूर्व विधायक का महिला के साथ 5 जनवरी को भी सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर हुआ था।
मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी दे चुके कई बार बयान
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बायतु विधायक हरीश चौधरी ने कांग्रेस से निष्कासित नेता मेवाराम जैन का नाम लिए बिना कहा- कांग्रेस की इमेज ऐसी हो गई थी कि लोग कहने लगे थे, हमारे घर बहन-बेटियां हैं, कृपया कांग्रेसी न आएं। हरीश चौधरी ने कहा कि बाड़मेर कांग्रेस को RSS के कदमों में गिरवी रख दिया गया। चौधरी ने कांग्रेस के लोगों को आगाह किया कि कांग्रेस के चरित्र को ऊंचा उठाना है और जनता का विश्वास जीतना है।
तीन बार जीते चुनाव
पूर्व विधायक मेवाराम जैन को कांग्रेस ने चार बार टिकट देकर चुनाव लड़वाया था। तीन बार लगातार विधायक बनने के बाद साल 2023 के विधानसभा चुनाव में मेवाराम जैन निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. प्रियंका चौधरी से चुनाव हार गया था।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments