☜ Click Here to Star Rating


पुलिस ने 12 अगस्त तक रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

बालोतरा जिले की गिड़ा पुलिस ने सरकारी 14.20 लाख रुपए के गबन के सरकारी एलडीसी आरोपी को गिरफ्तार किया है। मूल वेतन में फेरबदल कर फर्जी दस्तावेज बनाकर अपने बेटे-बेटी और रिश्तदारों को नामिनी बनाकर ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश पुलिस रिम

.

दरअसल, पुलिस के अनुसार गिड़ा हीरा की ढाणी (पांचा की ढाणी) निवासी लूणाराम पुत्र दुधाराम हाल प्रधानाचार्य हाई सेकेंडरी स्कूल मूलराम तथा आहरण एवं वितरण अधिकारी हायर सेकेंडरी डेलूओं की ढाणी सोहड़ा, गिड़ा बालोतरा ने 15 जनवरी को गिड़ा थाना पुलिस को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि संदीप मीणा, एलडीसी रिटायर्ड कार्मिक शेराराम के पे-मैनेजर पर पारिवारिक विवरण में स्वंय के पुत्र-पुत्री एवं अन्य रिश्तेदार दर्शाते हुए नामिनी बनाया गया। शेराराम के पे-मैनेजर पर मूल वेतन 52,300 रुपए के स्थान पर 97300 रुपए दर्शाकर फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर सरकारी राशि का गबन कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर संदीप मीणा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपी ने अपने बेटे-बेटी और अन्य रिश्तेदारों फर्जी दस्तावेज बनाकर बनाया नामिनी।

आरोपी ने अपने बेटे-बेटी और अन्य रिश्तेदारों फर्जी दस्तावेज बनाकर बनाया नामिनी।

एसपी रमेश के अनुसार- हायर सेंकेंडरी स्कूल डेलूओं की ढाणी सोहड़ा के एलडीसी संदीप मीणा हाल में निलंबित है। एलडीसी के बैक खाता के रिकॉर्ड को लेकर जांच पड़ताल की गई। संदीप मीणा एवं रिटायर्ड कार्मिक शेराराम का सीबीओ आफिस से मिले रिकॉर्ड एवं विभागीय जांच में निलंबित कार्मिक संदीप मीणा के खिलाफ धोखाधड़ी और गंभीर दुराचरण के आरोप सिद्ध हुए।

अभियोजन के अनुसार संदीप मीणा हायर सेकेंडरी स्कूल डेलूओं की ढाणी पंचायत समिति गिड़ा के कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत करने के दोरान टीचर शेराराम के 31 जुलाई 2023 को नौकरी पूरी होने पर सेवानिवृत होने पर उनके अवकाश खाते में शेष 300 अर्जित अवकाश (PL) का भुगतान, आहरण-वितरण अधिकारी की स्वीकृति आदेश एवं जानकारी के बिना अवैध रूप से कर लिया।

बेटे, बेटी और अन्य रिश्तेदारों को बनाया नामिनी

संदीप मीणा ने रिटायर्ड कार्मिक शेराराम के पे-मैनेजर पर पारिवारिक विवरण में अपने पुत्र, पुत्री एवं अन्य रिश्तेदार दर्शाते हुए नामिनी बनाया गया। मूल वेतन 52300 के स्थान पर 97300 दर्शाकर फर्जी दस्तावेजों का उपयोग गया। इस प्रकार सरकारी राशि का गबन करते हुए कुल 14 लाख 20 हजार 580 रुपए का भुगतान अपने रिश्तेदारो के बैक खातों (राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैक, शाखा सवाऊ पदमसिंह) में 20 दिसंबर 2024 को जमा करवा दिए। पुलिस जांच में जुर्म प्रमाणित होने पर आरोपी संदीप मीणा को डिटेन कर पूछताछ की गई। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 12 अगस्त 2025 तक पुलिस रिमांड पर है। गबन की गई राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading