उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज रक्षाबंधन पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को राखी बांधी। इस मौके पर दिया कुमारी ने कहा कि मेरे पर सतीश भाई साहब का हमेशा आशीर्वाद रहता है और मैं उन्हें हर साल राखी बांधती आ रही हूं।
इनकी मुझे गाइडेंस मिलती रहती है, मार्गदर्शन मिलता रहता है। समय-समय पर मैं एडवाइस भी लेती रहती हूं। आज बहुत खुशी का अवसर है, सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देती हूं।
दिया कुमारी ने आज सतीश पूनिया और प्रेमचंद बैरवा के आवास पर पहुंचर उन्हें राखी बांधी।

दिया कुमारी ने दक्षिण-पश्चिमी कमांड मुख्यालय में रक्षाबंधन का पर्व सैनिकों के साथ मनाया।
दिया कुमारी ने सैनिकों को भी बांधी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज दक्षिण-पश्चिमी कमांड मुख्यालय में रक्षाबंधन का पर्व सैनिकों के साथ मनाया। इस अवसर पर दक्षिण-पश्चिमी कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी गई।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि हमारी सेवा के लिए जो बलिदान और समर्पण हमारे जवान करते हैं, वह सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अनेक अवसरों पर हमारे सैनिकों के बीच त्यौहार मनाते हैं, और उनसे ही मैंने यह प्रेरणा ली है।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के लिए इस अभियान में हमारी सेना ने जो साहसिक कार्य किया, वह अविस्मरणीय है। हर समय हमारी सेना दुश्मन के सामने मजबूती से खड़ी रहती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments