☜ Click Here to Star Rating



उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 1 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक 46 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 121 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। इससे त्योहार के दौरान ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और कन्फर्म टिकट मिलना आसान हो

.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- अगस्त के महीने में कई राखी, जन्माष्टमी जैसे कई त्यौहारों को देखते हुए लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

इन ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच —

  1. बीकानेर-दिल्ली सराय बीकानेर एक्सप्रेस (22471/22472) में बीकानेर से 1 अगस्त से 31 अगस्त तक और दिल्ली सराय से 3 अगस्त से 2 सितंबर तक 1 सेकंड एसी और 2 थर्ड एसी कोच बढ़ाए जाएंगे।
  2. दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (20473/20474) में दिल्ली सराय से 1 अगस्त से 31 अगस्त और उदयपुर सिटी से 2 अगस्त से 1 सितंबर तक 1 सेकंड एसी और 2 थर्ड एसी कोच जोड़े जाएंगे।
  3. बीकानेर-दादर एक्सप्रेस (14707/14708) में बीकानेर से 1 अगस्त से 31 अगस्त और दादर से 2 अगस्त से 1 सितंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ाया जाएगा।
  4. उदयपुर सिटी-जयपुर एक्सप्रेस (12991/12992) में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक 2 सेकंड सीटिंग और 1 सामान्य श्रेणी कोच की बढ़ोतरी की गई है।
  5. जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी (22977/22978) में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक 1 थर्ड एसी और 1 फर्स्ट एसी विद सेकंड एसी कोच बढ़ाया गया है।
  6. अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस (19611/19614 व 19613/19612) में दोनों ओर से 2 अगस्त से 31 अगस्त तक 1-1 स्लीपर कोच अस्थाई रूप से जोड़ा गया है।
  7. मदार-कोलकाता एक्सप्रेस (19608/19607) में मदार से 4 अगस्त से 25 अगस्त और कोलकाता से 7 अगस्त से 28 अगस्त तक 1 सेकंड एसी कोच जोड़ा गया है।
  8. अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी (12065/12066) में 1 अगस्त से 30 अगस्त तक 1 एसी चेयरकार और 1 सेकंड सीटिंग कोच बढ़ाया गया है।
  9. जयपुर-दिल्ली कैंट एक्सप्रेस (19701/19702) में जयपुर से 1 अगस्त से 31 अगस्त और दिल्ली कैंट से 3 अगस्त से 2 सितंबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ाया गया है।
  10. दिल्ली कैंट-बठिंडा इंटरसिटी (20409/20410) में 2 अगस्त से 1 सितंबर तक 1 स्लीपर कोच की बढ़ोतरी की गई है।
  11. जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (14801/14802) और इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस (12465/12466) में 3 स्लीपर और 2 सामान्य कोच 1 अगस्त से 3 सितंबर तक बढ़ाए जाएंगे।
  12. जयपुर-उदयपुर सिटी पैसेंजर (09721/09722) और उदयपुर सिटी-असारवा पैसेंजर (20987/20988) में भी 1-1 सामान्य कोच बढ़ाया गया है।
  13. जोधपुर से वाराणसी सिटी के लिए चलने वाली तीनों एक्सप्रेस (14854, 14864, 14866) में 1 अगस्त से 1 सितंबर तक 1-1 थर्ड एसी कोच बढ़ाया गया है।
  14. अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस (22987/22988) में 2 सामान्य श्रेणी डिब्बे बढ़ाए गए हैं।
  15. जोधपुर-दादर एक्सप्रेस (14807/14808) और भगत की कोठी-दादर एक्सप्रेस (20483/20484) में 3 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच अस्थाई रूप से जोड़े गए हैं।
  16. जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस (20485/20486), साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस (20492/20491) में 2 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच की बढ़ोत्तरी हुई है।
  17. श्रीगंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस (14735/14736), श्रीगंगानगर-जयपुर (04705/04706), श्रीगंगानगर-बठिंडा (54754, 54756), बठिंडा-धूरी (54766), मदार-रेवाड़ी (19617/19618), रेवाड़ी-फुलेरा (19620/19619, 19622/19621), रेवाड़ी-हिसार (59632/59631), फुलेरा-जयपुर (59630/59629) और जयपुर-रेवाड़ी (09635/09636) में 5-5 सामान्य श्रेणी के कोच अस्थाई रूप से बढ़ाए गए हैं।
  18. बीकानेर-मिरज एक्सप्रेस (20475/20476) और बीकानेर-बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल (04711/04712) में 1 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी हुई है।
  19. श्रीगंगानगर-तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस (22497/22498) में 1 थर्ड एसी के कोच जोड़े गए है।
  20. भगत की कोठी-तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस (20481/20482) में 1 स्लीपर कोच जोड़े गए हैं।
  21. जयपुर-दिल्ली सराय डबलडेकर (12985/12986) में 1 एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
  22. श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस (12482/12481) और दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस (14731/14732) में एक-एक स्लीपर कोच बढ़ाए गए हैं।
  23. हिसार-तिरुपति स्पेशल (04717/04718) में थर्ड एसी के एक कोच बढ़ाए गए हैं।
  24. बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस (14717/14718) में एक स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी हुई है।
  25. अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस (12988/12987) में एक फर्स्ट और एक एसी के कोच अस्थाई रूप से बढ़ाए गए हैं।
  26. अजमेर-बांद्रा स्पेशल (09653/09654) और अजमेर-सोलापुर स्पेशल (09627/09628) में एक-एक स्लीपर कोच की बढ़ोतरी हुई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading