![]()
मेजर दलपत सिंह के 107वें बलिदान दिवस के पोस्टर का विमोचन किया गया।
हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के 107वें बलिदान दिवस पर 23 सितंबर को शहर में होने वाली शौर्य यात्रा, भजन संध्या, महाप्रसादी सहित अन्य कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपने-अपने क्षेत
निकाली जाएगी विशाल यात्रा
गौरव पथ रोड स्थित हाइफा हीरो की अश्वारूढ़ प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि 23 सितंबर दोपहर 2.30 बजे डालडा बिल्डिंग सभा भवन से होने वाली विशाल शौर्य यात्रा में भागीदारी निभाने के लिए अधिक-अधिक से युवाओं को निमंत्रण देना होगा। कार्यक्रम अध्यक्ष शिवदान सिंह भाटी, संयोजक मानसिंह गौड़, अनिल सिंह बड़गुर्जर ने कहा कि शौर्य यात्रा को भव्य रूप देने के लिए शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं की अलग-अलग टीमें बनाई जा रही है। इसमें महिलाओं की भी मुख्य भूमिका रहेगी।
ये रहे मौजूद
पाेस्टर विमोचन के दौरान जितेंद्र सिंह बडगुर्जर, महेंद्र सिंह गहलोत, पदम सिंह, पीएस शेखावत, जितेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद हरीसिंह पंवार, रणजीत सिंह निर्वाण, राजेंद्र सिंह, मानसिंह, चंदन सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह भाटी, धर्मेंद्र सिंह, डिंपल कंवर, ट्विंकल कंवर सहित महिलाएं, युवा मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments