लैटिन अमेरिका और कैरेबियन महाद्वीप के 24 मेहमान इन दिनों राजस्थान की यात्रा पर हैं।
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से भारतीय संस्कृति को विश्वभर में प्रचारित करने के उद्देश्य से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के तहत लैटिन अमेरिका और कैरेबियन महाद्वीप के 24 मेहमान इन दिनों राजस्थान की यात्रा पर हैं। ये सभी अपने-अपने देशों के प्रसिद्ध
सोमवार दोपहर, जयपुर के कूकस स्थित पारंपरिक रेस्टोरेंट ‘विरासत’ में इन मेहमानों ने राजस्थान की विविध सांस्कृतिक झलकियों और लजीज व्यंजनों का एक साथ आनंद लिया।

सोमवार दोपहर, जयपुर के कूकस स्थित पारंपरिक रेस्टोरेंट ‘विरासत’ में इन मेहमानों ने राजस्थान की विविध सांस्कृतिक झलकियों और लजीज व्यंजनों का एक साथ आनंद लिया।
राजाओं के दरबार की तर्ज पर बने इस रेस्टोरेंट में मेहमानों का पारंपरिक स्वागत पैर धोकर, टीका-माला पहनाकर और सिंहासन पर बिठाकर राजतिलक संस्कार के साथ किया गया। राजसी पोशाक, सिर पर साफा और हाथ में तलवार के साथ सभी मेहमानों ने सिंहासन पर बैठकर राजसी वैभव का अनुभव किया।

राजाओं के दरबार की तर्ज पर बने इस रेस्टोरेंट में मेहमानों का पारंपरिक स्वागत पैर धोकर, टीका-माला पहनाकर और सिंहासन पर बिठाकर राजतिलक संस्कार के साथ किया गया।
इसके बाद उन्होंने दाल-बाटी-चूरमा और अन्य पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा। इस मौके पर प्रस्तुत कालबेलिया नृत्य ने माहौल को और जीवंत कर दिया, जिसमें कई मेहमान खुद भी झूमने लगे। कार्यक्रम के बाद सभी मेहमानों ने राजस्थान की मेहमाननवाजी और संस्कृति की सराहना की। मंगलवार को ये सभी मेहमान उदयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे झीलों के शहर की खूबसूरती और स्थानीय संस्कृति का अनुभव लेंगे।

इस मौके पर प्रस्तुत कालबेलिया नृत्य ने माहौल को और जीवंत कर दिया, जिसमें कई मेहमान खुद भी झूमने लगे।

कार्यक्रम के बाद सभी मेहमानों ने राजस्थान की मेहमाननवाजी और संस्कृति की सराहना की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments