![]()
भाजपा की और से सोमवार को डूंगरपुर में शिव यात्रा और तिरंगा यात्रा निकाली गई।
डूंगरपुर में भाजपा ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण यात्राएं निकालीं। झोथरी ब्लॉक क्षेत्र में शिव यात्रा और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। शिव यात्रा गंधवा स्थित भवरेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई। यात्रा करावाड़ा, पोहरी खातुरात, झोथरी समेत कई गांवों से ह
भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, प्रधान कारी लाल ननोमा और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में यात्रा का आयोजन किया गया। सभी शिवालयों में सामूहिक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। साथ ही प्रत्येक शिवालय में 5-5 पौधे लगाए गए।
भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिला तिरंगा यात्रा संयोजक माधवलाल वरहात के नेतृत्व में चौरासी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में यात्रा निकाली गई। सीमलवाड़ा और पीठ सलारेश्वर में तिरंगा यात्रा निकलने के बाद यह झोथरी की शिव यात्रा में शामिल हो गई।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया। यात्रा का समापन चिखली ब्लॉक में होगा, जहां गुजरात पंचांग के अनुसार श्रावण मास के चौथे सोमवार को शिवालयों में यात्रा निकाली जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments