![]()
बाबा रामदेव के दरबार में दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं (जातरुओं) के लिए रेलवे ने इस बार खास इंतजाम किए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि प्रसिद्ध रामदेवरा मेला के दौरान यात्रियों के आवागमन में आसानी रहे, इस
डीआरएम त्रिपाठी के अनुसा इनमें चार जोड़ी नियमित ट्रेनें, एक साप्ताहिक ट्रेन और दो मेला स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। खास बात यह है कि 22 अगस्त से भगत की कोठी से एक और मेला स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है, जो 7 सितंबर तक 17 ट्रिप करेगी। जातरुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों के फेरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि जातरूओं की संख्या में और बढ़ोतरी होती है, तो ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
रामदेवरा के लिए प्रमुख ट्रेनें – समय व मार्ग
जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल (ट्रेन संख्या 04863/04864)
- रोजाना जोधपुर से सुबह 4:00 बजे, रामदेवरा 7:45 बजे
- वापसी में रामदेवरा से सुबह 8:25 बजे, जोधपुर दोपहर 12:00 बजे
जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल (ट्रेन संख्या 04833/04834)
- रोजाना जोधपुर से सुबह 10:50 बजे, रामदेवरा दोपहर 2:30 बजे
- वापसी में रामदेवरा से 3:20 बजे, जोधपुर शाम 7:15 बजे
साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट (ट्रेन संख्या 20492/20491)
- रोजाना जोधपुर से सुबह 6:10 बजे, रामदेवरा 9:11 बजे
- वापसी में रामदेवरा से शाम 5:23 बजे, जोधपुर रात 8:55 बजे
भगत की कोठी-जैसलमेर डेमू (ट्रेन संख्या 74844)
- रोजाना भगत की कोठी से दोपहर 1:30 बजे, जोधपुर से 2:00 बजे, रामदेवरा शाम 5:22 बजे
- वापसी में रामदेवरा से सुबह 9:15 बजे, जोधपुर 1:10 बजे, भगत की कोठी 2:00 बजे
काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15014/15013)
- रोजाना जोधपुर से शाम 5:00 बजे, रामदेवरा रात 8:20 बजे
- वापसी में रामदेवरा से सुबह 4:53 बजे, जोधपुर सुबह 8:00 बजे
दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14087/14088)
- रोजाना जोधपुर से रात 8:15 बजे, रामदेवरा रात 11:52 बजे
- वापसी में रामदेवरा से रात 8:30 बजे, जोधपुर रात 11:45 बजे
बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर सुपरफास्ट (ट्रेन संख्या 22931/22932)
- हर शनिवार जोधपुर से सुबह 3:50 बजे रवाना, रामदेवरा आगमन 6:40 बजे
- वापसी में रामदेवरा से शनिवार रात 8:03 बजे प्रस्थान, जोधपुर रात 11:15 बजे पहुँचेगी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments