पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय युवक डूबा, मौत।
7-8 फीट पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना आरकेपुरम थाना क्षेत्र के मुकंदरा विहार की है। युवक रोहित (19) आंवली रोझड़ी का रहने वाला था। न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रह

रोहित आंवली रोझड़ी का रहने वाला था।
आरकेपुरम थाना हेड कॉन्स्टेबल पवन कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर गए। तब तक परिजन युवक को निकालकर हॉस्पिटल ला चुके थे।पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवक सुबह 10 बजे करीब किसी काम के लिए जाने की कहकर घर से निकला था। हरे कृष्णा मंदिर के पास खाली भूखण्ड ( गड्ढे) है। इन भूखंड में बारिश का पानी भरा हुआ है। युवक कपड़े खोलकर पानी में नहा रहा था। भूखंड करीब 7 फीट गहरा था। संभवतया डूबने से उसकी मौत हो गई। कपड़े व साइकिल गड्ढे के बाहर पड़े थे। राहगीर ने इसकी सूचना परिजनों को दी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के बड़े भाई के दोस्त विमल कुमार ने बताया कि चार भाई बहन में रोहित तीसरे नम्बर का था। 11 वीं में पढ़ता था। सुबह घर से नहाने के लिए निकला था। साढ़े 12 बजे करीब उसके डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो गड्ढे के पास साइकिल व कपड़े, मोबाइल पड़ा था। रोहित के मोबाइल से नहाते समय की तस्वीर मिली है। सम्भवतया वो दोस्तों के साथ नहा रहा था। नहाते समय रोहित ने फोटो भी खिंचवाई थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments