☜ Click Here to Star Rating



फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने ऑपरेशन खुलासा के तहत कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ई-मित्र से चुराया लेपटॉप, मोबाइल व रुपए बरामद कर लिए है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है।

.

पुलिस के अनुसार बूठ जैतमाल निवासी कौशलाराम ने पुलिस थाना धोरीमन्ना में 3 अक्टूबर को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि मेरे नाम से ग्राम पंचायत बूठ जैतमाल में ई-मित्र आईडी ली हुई है। इसका संचालन मैं खुद ही कर रहा हूं। 2 अक्टूबर की रात को ई-मित्र रूम का ताला तोड़कर अंदर रखे दो लेपटॉप, मोबाइल, पावर बैक, चार्जर समेत गले के अंदर रखे कैश रुपए चुराकर ले गए। पुलिस ने धोरीमन्ना थाने में मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय जयपुर और आईजी रेज जोधपुर के निर्देशानुसार ऑपरेशन खुलासा चलाया जा रहा है। एएसपी जसाराम बोस व डीएसी सुखराम विश्नोई के सुपरविजन धोरीमन्ना थानाधिकारी बगडूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत बूठ जैतमाल से ई-मित्र रूम से हुई चोरी का खुलासा किया गया है।

टीम ने आरोपी राजुसिंह पुत्र हिंदुसिंह निवासी बुठ जैतमाल, धोरीमन्ना को नामजद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चुराए दो लेपटॉप, एक मोबाइल, एक पावर बैंक और 1500 रुपए कैश बरामद किए है। पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading