☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान में लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देने और जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बड़ी हस्तियों से जागरूकता की अपील बनवाई जाएगी। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में साइबर जागरूकता

.

डीजी एससीआरबी एवं साइबर क्राइम ने आज मंगलवार को आदेश जारी कर अक्टूबर महीने को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाने के निर्देश दिए।

योजना बनाकर चलाएंगे अभियान साइबर क्राइम के डीआईजी विकास शर्मा ने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) नई दिल्ली के निर्देशों के संदर्भ में यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य आम लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जानकारी देना है।

इसके लिए सभी डीसीपी, जिला पुलिस अधीक्षक और कमांडेंट को योजना बनाकर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। राज्य स्तर पर पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध राजस्थान और जिला स्तर पर हर जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अभियान की पहुंच को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक सुनिश्चित करने के लिए कई विभागों को भी अभियान में भागीदार बनाया है। इसमें नागरिक उड्डयन विभाग, डाक विभाग, पंचायती राज विभाग और शिक्षा विभाग शामिल है।

स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में क्विज, प्रतियोगिताएं सहित लोगों को ऐसे करेंगे जागरूक

  1. स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में साइबर जागरूकता के लिए व्याख्यान, कार्यशालाएं, क्विज, सेमिनार और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
  2. स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बड़ी हस्तियों से जागरूकता की अपील बनवाई जाएगी।
  3. प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, थानों व चौकियों पर पोस्टर, बैनर लगाए जाएंगे।
  4. मुख्य बाजारों, हॉस्पिटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों पर साइबर जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे।
  5. जिला स्तर पर साइबर जागरूकता मैराथन एवं साइकिल रैली जैसी खेलकूद गतिविधियां आयोजित होंगी। जिला कलेक्टर से समन्वय कर मानव शृंखला बनाने का भी आह्वान किया गया है।
  6. इसके अलावा बैंकों को सीएसआर गतिविधियों के जरिए जोड़ा जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading