![]()
उदयपुर जिला क्रिकेट संघ के बहुचर्चित चुनाव 28 सितंबर को होंगे। इसको लेकर बुधवार को पूर्व राज परिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर गुरुवार को भी नामांकन होंगे लेकिन बुधवार को सिर्फ अध्यक्
इस पद पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ प्रबल दावेदार हैं और उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। बता दें, करीब 6 साल पहले लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ दो बार अध्यक्ष पद रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया था।
सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग जिला क्रिकेट संघ के चुनाव 28 सितंबर को होंगे। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 38 क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष समेत 21 पदों के लिए नामांकन भर सकेंगे। चुनाव अधिकारी यासिन पठान ने बताया कि 26 को नामांकन जांच होगी। 27 को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 28 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव को लेकर एक माह पहले से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पिछली बार सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए थे, लेकिन इस बार मुकाबला तय माना जा रहा है। ऐसे में कई अहम पदों पर चेहरों में बदलाव संभव है।
महेन्द्र शर्मा और विरोधी गुट आमने-सामने महेन्द्र शर्मा गुट और विरोधी क्लबों के सदस्य चुनावी रणनीति में जुटे है। लगातार बैठकों का दौर चल रहा है और समीकरण रोज बदल रहे है। वर्तमान अध्यक्ष मनोज भटनागर और कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वहीं, उपाध्यक्ष यशवंत पालीवाल, अनीस इकबाल, पीआरओ आर चंद्रा समेत कई पदों पर बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments