☜ Click Here to Star Rating


एमसीएच में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंत्री

प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने बुधवार की शाम जालोर के नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर व एमसीएच केन्द्र में ‘स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार’ अभियान शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने एमसीएच केन्द्र में कई डॉक्टरों के नदारद होने पर कहा कि अधिक

.

वे एक दिवसीय दौरे पर जालोर पहुंचे थे। प्रभारी मंत्री ने नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 से 11 तक के लिए नगर परिषद सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जायजा लिया। इस दौरान परिषद में करीब 15 माह से अधिक समय से पेंडिंग पट्टों को जल्दी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

मंत्री ने जालोर डिस्कॉम के अधिकारियों को फोन पर जर्जर पोल को ठीक करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने जालोर डिस्कॉम के अधिकारियों को फोन पर जर्जर पोल को ठीक करने के निर्देश दिए।

डिस्कॉम अधिकारियों से बोले- समाधान में देरी क्यों कर रहे हो प्रभारी मंत्री ने विभागवार लगाई गई हेल्प डेस्क पर पहुंच कर जानकारी ली। जालोर डिस्कॉम ऑफिस डेस्क पर सुबह 12 बजे आई जर्जर खंभा बदलने और ट्रासफॉर्मर नहीं मिलने की शिकायत को लेकर अधिकारियों को बोले कि शिविर को लेकर आप संवेदनशील नहीं है। सुबह की शिकायत पर अब तक कोई काम क्यों नहीं हुआ। मैं एक घंटे में बिजली का खंभा लगवा सकता हूं, आप से इसका अभी तक समाधान क्यों नहीं हुआ। उन्होंने तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को पट्टे भी दिए।

निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चैक करते मंत्री व कलेक्टर

निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चैक करते मंत्री व कलेक्टर

एमसीएच केन्द्र भी पहुंचे प्रभारी मंत्री ने शहर के भीनमाल रोड स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान कई डॉक्टर व कर्मचारी नदारद मिले। प्रतिदिन ओपीडी कम तो कई रजिस्टरों में जानकारी भी अधूरी मिली। इसके बाद मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को मेरे आने का पता होने के बाद भी यह हाल हैं। अधिकारियों को मेरे आने का भय नहीं, ऐसे तो आम जनता और मरीजों का कल्याण हो गया। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को तत्काल मरीजों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।

प्रेस वार्ता करते मीडिया व व्यापारियों को GST की जानकारी देते हुए मंत्री।

प्रेस वार्ता करते मीडिया व व्यापारियों को GST की जानकारी देते हुए मंत्री।

स्वदेशी अपनाने के लिए निकाली रैली शाम करीब 6 बजे मंत्री के.के विश्नोई ने व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ता के साथ शहर में रैली निकाल कर दुकानदारों,उद्यमियों व आमजन को स्वदेशी अपनाने व भारत को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला प्रमुख राजेश कुमार, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, मुकेश राजपुरोहित, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी व अमन मेहत आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जिला प्रमुख राजेश कुमार, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जालोर एसडीएम मनोज चौधरी, सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी व पीएमओ डॉ. वेदप्रकाश मीणा मौजूद रहे।

रैली निकाल कर दुकानदारों, उद्यमियों व आमजन को स्वदेशी अपनाने के जागरूक करते हुए मंत्री।

रैली निकाल कर दुकानदारों, उद्यमियों व आमजन को स्वदेशी अपनाने के जागरूक करते हुए मंत्री।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading