☜ Click Here to Star Rating


दौसा में केंद्रीय सहकारी बैंक की आमसभा का आयोजन किया गया।

दौसा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की 19वीं वार्षिक साधारण सभा बैंक के प्रशासक एवं कलेक्टर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पं. नवल किशोर शर्मा सामुदायिक भवन में हुई। जिले में स्थित बैंक की सदस्य सहकारी समितियों के अध्यक्ष, प्रशासक, प्रतिनिधियों द्वारा

.

इसके बाद 19वीं आमसभा के विषयों के तहत बैंक की वर्ष 2025-26 की विकास कार्ययोजना के अन्तर्गत हिस्सा पूंजी को 40 करोड़ तक बढाने, अमानतों का स्तर 350 करोड़ तक बढ़ाने, ऋण व्यवसाय 1000 करोड़ तक बढाने एवं अवधिपार ऋणों में कमी हेतु वसूली स्तर को 95 प्रतिशत तक करने, राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन करने, पैक्स के माध्यम से किसानों को कृषि यन्त्र किराये पर उपलब्ध करवाने की योजना का क्रियान्वयन करने, केन्द्र सरकार की सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत जिले की पैक्स में जन औषधि केन्द्र, एफपीओ, पेट्रोल पम्प, गैस एजेन्सी प्रारम्भ करवाने, असंतुलन में चल रही पैक्स को व्यावसायिक विकास कार्ययोजना के अनुसार लाभ में लाने, बैंक शाखाओं की साजसज्जा कर आकर्षक बनाने एवं बैंक के ग्राहकों हेतु यूपीआई, मोबाईल बैंकिंग सुविधा प्रारम्भ करने पर विचार किया गया।

आमसभा में मौजूद सहकारी बैंकों के अध्यक्ष व सचिव

आमसभा में मौजूद सहकारी बैंकों के अध्यक्ष व सचिव

आमसभा द्वारा बैंक के वर्ष 2024-25 के अंकेक्षित वार्षिक लेखों का अनुमोदन किया गया। बैंक की वर्ष 2024-25 की ऑड़िट रिपोर्ट एवं अनुपालना को स्वीकार किया गया। बैंक के वर्ष 2024-25 की वास्तविक व्यय राशि रूपये 4244.81 लाख की पुष्टि एवं वर्ष 2025-26 हेतु प्रस्तावित बजट राशि रूपये 4950.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही राजस्थान सहकारी ऋण माफी योजना वर्ष 2018 एवं 2019 में माफ किये गये ऋण की पुष्टि भी की गई।

बैठक में बैंक के अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार मान, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां रामस्वरूप सिंधु, विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां रामचरण गुप्ता, सहायक निदेशक कृषि विस्तार अशोक मीना, सचिव भूमि विकास बैंक अनिल बैरवा, बैंक के अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी अशोक मीना एवं अन्य बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading