![]()
जयपुर में ज्वेलरी शॉप में लाखों रुपए के गहने चोरी का मामला सामने आया है। शटर तोड़कर शॉप में घुसे चोर सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए। जयसिंहपुरा खोर थाने में पीड़ित ज्वेलर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगाल
पुलिस ने बताया- जयसिंहपुरा के रहने वाले ज्वेलर धर्मेन्द्र सोनी (49) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी जयसिंहपुरा खोर में आरा मशीन के पास उनकी स्नेहा ज्वेलर के नाम से शॉप है। शुक्रवार देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत के चलते ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। शॉप का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे। शॉप के अंदर काउंटर में रखे सोने के हार, लोंग सहित करीब 2.5 किलो चांदी के गहने चोरी कर ले गए।
शनिवार सुबह शॉप का शटर टूटने मिलने पर चोरी का पता चला। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ज्वेलरी शॉप में चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के साथ वारदातस्थल के पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। पुलिस टीमें चोरों की तलाश में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments