प्रदीप हॉस्पिटल प्रशासन और महिला के परिजनों में समझाइश के बाद महिला के परिजन शव को ले जाते हुए।
भरतपुर में आये दिन प्राइवेट अस्पतालों के बाहर हंगामा होता रहता है। आज फिर से ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने प्रदीप हॉस्पिटल के बाहर हंगामा कर दिया। करीब 3 घंटे हंगामे के बाद डॉक्टर और महिला के परिजनों में सुलह हुई
मृतक महिला के बेटे विक्रम निवासी हरिजन बस्ती थाना कुम्हेर जिला डीग ने बताया कि, मेरी मां सुनीता (40) के कल पेट में दर्द हुआ था। जिसके बाद वह उसे इलाज के लिए प्रदीप हॉस्पिटल लेकर आये। हॉस्पिटल में उनकी सोनोग्राफी करवाई गई। सोनोग्राफी में 40 MM की पथरी आई। जिसके बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने मेरी मां सुनीता का पथरी का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन शाम बजे हुआ।

सुनीता की पथरी के ऑपरेशन के बाद हुई थी मौत।
रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर सुनीता की मौत हो गई। सुनीता के परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। सुनीता के परिजनों ने प्रदीप हॉस्पिटल के बाहर रोड़ जाम भी किया। बाद में पुलिस ने समझाइश कर रोड़ जाम को खुलवाया। पुलिस की मौजूदगी में महिला के परिजन और प्रदीप हॉस्पिटल के प्रशासन के बीच वार्ता हुई। दोनों में सहमति बनी और सुनीता के परिजन शव को लेकर कुम्हेर के लिए रवाना हुए।

प्रदीप हॉस्पिटल के बाहर पुलिसकर्मी तैनात।
मथुरा गेट थाना अधिकारी मदन लाल ने बताया कि अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही से ऑपरेशन करने का आरोप लगाया। जिसके बाद डॉक्टर और महिला के परिजनों में बात हुई। डॉक्टर ने बताया कि महिला की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। जिसके बाद दोनों में समझाइश की गई और महिला के परिजन शव को लेकर रवाना हो गए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments