सेंट एंजेला सोफिया सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में ‘मानसून मैजिक–आर्ट फेस्ट’ का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।
सेंट एंजेला सोफिया सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में ‘मानसून मैजिक–आर्ट फेस्ट’ का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने रचनात्मकता की ऐसी मिसाल पेश की कि विद्यालय परिसर एक रंगीन कला संसार में तब्दील हो गया।
कार्यक्रम के निर्णायक सौम्या शर्मा और रीना भाटिया ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस फेस्ट में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की छात्राओं ने शत-प्रतिशत भागीदारी कर आयोजन को बेहद मनोरंजक और प्रभावशाली बना दिया।

इस फेस्ट में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की छात्राओं ने शत-प्रतिशत भागीदारी कर आयोजन को बेहद मनोरंजक और प्रभावशाली बना दिया।
लिपन आर्ट, मंडाला आर्ट, वर्ली आर्ट, पॉट पेंटिंग, क्ले आर्ट जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। फेस्ट का मुख्य आकर्षण अम्ब्रेला पेंटिंग और टीशर्ट पेंटिंग रहा, जिसमें बच्चों की रंगों से सजी कल्पनाएं झिलमिलाती नजर आईं। कला के इन जीवंत रूपों से विद्यालय का मैदान मानो एक चलती-फिरती प्रदर्शनी बन गया।

कला के इन जीवंत रूपों से विद्यालय का मैदान मानो एक चलती-फिरती प्रदर्शनी बन गया।
खुले आकाश के नीचे छात्राओं की रचनात्मक ऊर्जा और मानसूनी उल्लास का अद्भुत मेल देखने को मिला, जिसने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। समापन अवसर पर विजेताओं की घोषणा की गई और निर्णायकों द्वारा छात्राओं की मौलिकता व मेहनत की प्रशंसा की गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, अध्यापकगण और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, अध्यापकगण और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन न सिर्फ विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमताओं को मंच देने वाला था, बल्कि विद्यालय की सांस्कृतिक गरिमा को भी समृद्ध करने वाला साबित हुआ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments