![]()
खोह नागोरियान इलाके में स्थित होटल में परिचित ने युवती से रेप किया।
जयपुर की होटल में एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने आरोपी परिचित ने धोखे से बुलाया। विरोध करने पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। खोह नागोरियान थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO
पुलिस ने बताया- मानसरोवर की रहने वाली 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपी ने उसे बुलाया। धोखे से आगरा रोड स्थित होटल में दबाव बनाकर मिलने बुला लिया। होटल के रुम में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।
विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। धमकी देकर होटल का पेमेंट भी उसी से करवाया। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत कर खोह नागोरियान थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments