9 बजे परीक्षा केन्द्र के गेट को बंद करते हुए पुलिस
राजस्थान ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा का आज आखिरी दिन है। पहली पारी के लिए सुबह 9 बजे तक एंट्री हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर कैंडिडेट्स की सख्त चेकिंग की गई। इस दौरान एक अभ्यर्थी का आधार व प्रवेश पत्र में जन्म तारीख मैच नहीं होने से प्रवेश नहीं मिल
जालोर जिला मुख्यालय पर तीसरे व अन्तिम दिन करीब 11 सेंटरों पर चपरासी भर्ती परीक्षा 10 बजे से शुरू हो गई जो 12 बजे तक होगी। जिसको लेकर सुबह 7 बजे से सेंटरों पर अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए। 8 बजे से प्रवेश शुरू किया। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा में एक-एक अभ्यर्थियों की जांच कर प्रवेश दिया गया। इस दौरान कई जगह महिला अभ्यर्थियों के कान व नाक की बालियां उतरवाने के बाद प्रवेश मिला।

जन्म तारीख मैच नहीं हुई
जालोर के सिरे मंदिर पर स्थित विद्या भारती स्कूल में स्थित परीक्षा केंद्र पर जालोर के भीनमाल से आए एक युवक का आधार-प्रवेश पत्र में जन्म तारीख मैच नहीं होने से प्रवेश नहीं मिला। जिसके बाद परीक्षार्थी वहां से फिर निकल गया।दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर में 3 से 5 बजे आयोजित होगी। जिसके लिए 1 से 2 बजे तक प्रवेश दिया जायेगा। इसके साथ राजस्थान में 53 हजार 749 पदों पर भर्ती के लिए करीब 24 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया हैं। परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक कुल 6 पारियों में आयोजित हो रही हैं। जिसमें 4 पारियों की परीक्षा पूरी हो चुकी हैं।

प्रवेश से पहले अभ्यर्थी की जांच करती पुलिस
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments