![]()
कोटा में सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत रविवार सुबह उम्मेद क्लब नयापुरा से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत की थीम पर आयोजित इस दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, युवा, बुजुर्ग और आमजन ने उत्साह से हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुब्बारे उड़ाकर नमो रन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत का युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सशक्त बने। उन्होंने कहा कि यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो स्वस्थ भारत और नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा, जिससे देश समृद्धि की ओर बढ़ेगा।
बिरला ने बताया कि कोटा में हजारों की संख्या में लोगों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया है। युवाओं को यह शपथ दिलाई गई कि वे नशे से दूर रहकर अपने जीवन को अनुशासन और फिटनेस की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से कोटा को नशा मुक्त शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि युवाओं के जोश से साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार होगा।
नमो रन में शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, कोचिंग छात्र, स्कूली छात्र, महिलाएं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments