![]()
जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के एक घर से दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर ज्वेलरी और नकदी चुरा ली।
ऊर्जा विहार में रहने वाले बिजनेसमैन ईश्वरलाल जांगिड ने इस संबंध में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब 30 तोला सोने के आभूषण, चांदी के सामान तथा 1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
रिपोर्ट में बताया कि 5 अगस्त को उनका परिवार सुबह 11 बजे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माता के थान क्षेत्र गया था। शाम को 6.30 बजे घर लौटे तो देखा घर के मैन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर में रखे सोने- चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो चुके थे। चोरी की घटना सुबह 11 बजे से शाम 6:30 बजे के बीच हुई। पीड़ित ईश्वरलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
ये सामान हुआ चोरी
चोर रामनवमी कान की जोड़ी (15 तोला), दो जोड़ी रकड़ी सेट (6 तोला), चार कंगन(8 तोला), एक पेंडल सेट (½ तोला), कान के टॉप्स(½ तोला),सोने की चैन ( ½ तोला), पाँच अंगूठियाँ, 1 लाख 80 हजार रुपए नकद, 20 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की गाय, चांदी का हाथी, चांदी की तुलसी, लोटा, कंगन, गले का सेट आदि चुरा ले गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments