![]()
डूंगरपुर में जहरीली वस्तु खाने से बीमार महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम।
डूंगरपुर के निठाउवा थाना क्षेत्र के निठाउवा गांव की रहने वाली एक महिला की जहरीली वस्तु खाने से मौत हो गई। पीहर पक्ष ने महिला की मौत पर शक जताए हुए कारणों की जांच करवाने की मांग रखी है।
निठाउवा थाना एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि किशोर पुत्र भंवरलाल कलाल निवासी प्रतापगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया की बहन ललिता की शादी 20 साल पहले निठाउवा निवासी पंकज कुमार कलाल के साथ करवाई थी। दोनों के 2 बेटे ओर 1 बेटी है।
12 अगस्त को बहन के ससुराल से फोन आया कि ललिता ने कोई जहरीली वस्तु खा ली है, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई है और डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती हैं। भाई किशोर और परिवार के लोग हॉस्पिटल पहुंचे तो बहन ललिता की मौत हो गई थी। सूचना पर निठाउवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची।
पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पीहर पक्ष ने बहन की मौत के कारणों का पता लगाने की मांग रखी। वहीं, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments