![]()
दौसा की महिला टीम ने कोटा की क्रिकेट टीम को हराया।
आरसीए द्वारा आयोजित महिला T20 सीनियर प्रतियोगिता में दौसा का दूसरा मुकाबला कोटा से हुआ, जिसमें दौसा ने अंतिम ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। जिला क्रिकेट संघ के सचिव ब्रजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए कोटा
लक्ष्य का पीछा करते हुए दौसा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन बनाए। टीम की ओर से खेलते हुए याना वर्मा ने 36 बॉल पर 41 रन और तनिका शर्मा ने 40 बॉल पर 44 रन और भूमिका चौधरी ने 26 बॉल पर 31 रन एवं एनी खिलाड़ियों की बदौलत 20 ओवर में दौसा के 130 रन ही बने।
लेकिन कोटा टीम द्वारा धीमी ओवर गति का जुर्माना कोटा टीम पर लगा। उन्होंने दो ओवर धीमी गति के कारण पीछे चल रहे थे जिसका उन पर प्रति ओवर 6 रन का जुर्माना लगा। 12 रन की पेनल्टी के कारण दौसा का स्कोर 142 पर 6 माना गया और दौसा ने कोटा पर 4 विकेट से जीत दर्ज की।
इससे पहले दौसा अपना पहला मैच रोमांचक मुकाबले में 9 रन से झुंझनु से हार गया था। टीम की मैनेजर और डीसीए की अध्यक्ष शोभना गुर्जर ने हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि टीम की खिलाड़ियों को ग्राउंड पर जाकर मोटिवेट किया। पूरी टीम और कोच प्रेम सिंह नाथावत को बधाई देते हुए अगले मैच में टीम के खिलाड़ियों को पूर्व की कर्मियों को दूर कर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments