![]()
देसूला की ग्राम विकास अधिकारी कल्पना अग्रवाल व परिवादी मुस्तफा तंवर।
अलवर के देसूला ग्राम विकास अधिकार की ओर से एक जन्म प्रमाण पत्र बनाने के 300 से 500 रुपए की रिश्वत मांगने का वीडियाे सामने आया है। हालांकि वीडियो के बाद ग्राम विकास अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने कहा कि यह वीडियो गलत तरीके से पेश किया गया है। जबकि परिवादी
बख्तल की चौकी निवासी मुस्तफा तंवर ने बताया कि वह 15 दिन पहले अपने दोस्त साहून के बेच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए गया तो ग्राम विकास अधिकार ने हमसे पैसों की डिमांड की। तीन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के एक हजार से 15 सौ रुपए मांग थे। जिसका हमने विडियो भी बना लिया। हमने मैडम पैसे मांग रही हो उसकी रसीद दे दो। जिसके लिए उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा इनकी कोई रसीद नही मिलेगी।
जन्म प्रमाण पत्र बनवा चुके प्रहलाद कॉलानी निवासी करतार सिंह ने कहा कि मैंने अपनी बहन कोमल का 1 महीने पहले जन्म प्रमाण पत्र बनवाया। तब मुझसे 400 रुपए लिए थे।
इस मामले मे ग्राम विकास अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने कहा कि जो विडियो वायरल किया जा रहा है । उसको गलत तरीके से पेश किया है। जबकि उन लोगों का जन्म प्रमाण पत्र के लिए लेट आया इस लिए में उनसे पैनल्टी मांग रही थी। पेनल्टी सरकार ने बढाकर ढाई सौ से 1 हजार तक कर दी है।
अलवर SDM माधव भारद्वाज का कहना है कि वीडियो देख लेता हूं। उसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments