हादसे के बाद मौके पार बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई
भीलवाड़ा में रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के दौरान एक महिला की मौत हो गई। यह महिला अंडरब्रिज में पानी और कीचड़ से बचने के लिए पटरी क्रॉस के अपने घर से मार्केट जा रही थी इस दौरान यह हादसा हुआ ।
मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक मालोला चौराहे के पास 200 फीट रोड की रहने वाली मंजू (24) पत्नी नानूराम प्रजापत बुधवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से पैदल निकली थी, बायोस्कोप के पास अन्य महिलाएं उसका इंतजार कर रही थी, अंडरब्रिज में कीचड़ और बरसाती पानी होने के कारण मंजू रेलवे ट्रैक पार कर गुजर रही थी।

परिजनो में शोक का माहौल छा गया
जल-सत्याग्रह पर बैठे लोग
तभी जयपुर-उदयपुर ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे से मंजू के पीहर और ससुराल दोनों परिवारों में मातम छा गया।
इस अंडर ब्रिज में जल भराव की समस्या से परेशान होकर दो सितम्बर को पटरी पार के वार्डों के लोगों ने बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों के साथ जल सत्याग्रह किया। इस दौरान लोगो ने अंडर ब्रिज के भरे हुए पानी में घुटनों घुटनों तक उतरे ओर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने यहां की सुध नहीं ली।

पोस्टमॉर्टम के दौरान कागजी कार्रवाई करती थाना पुलिस
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments