![]()
सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आमजन तक आसानी से पहुंचाने के उद्देश्य से खैरथल-तिजारा जिलेभर में 25 सितंबर को शहरी सेवा शिविर एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं क
शहरी सेवा शिविरों की श्रृंखला के तहत नगर परिषद खैरथल के वार्ड 16, 17, 18 व 19 के लिए सार्वजनिक पार्क नई अनाज मंडी खैरथल में शिविर आयोजित होगा। नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड 16, 17 व 18 के लिए कार्यालय नगर परिषद भिवाड़ी, नगर परिषद तिजारा के वार्ड 9, 10 व 11 के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले स्कूल तिजारा, नगर पालिका मुंडावर के वार्ड 13 व 14 के लिए कार्यालय नगर पालिका मुंडावर तथा नगर पालिका कोटकासिम क्षेत्र के चौकी दाईका के लिए राजकीय प्राथमिक स्कूल चौकी में सेवा शिविर लगाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त नगर पालिका टपूकड़ा के वार्ड 11 व 12 के लिए नगर पालिका कार्यालय टपूकड़ा तथा नगर पालिका किशनगढ़ बास के वार्ड 8, 9 व 10 के लिए संत कंवर हरि मंदिर मैन मार्केट किशनगढ़ बास में शिविर आयोजित होंगे।
वहीं ग्रामीण सेवा शिविरों के अंतर्गत उपखंड किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत बृसंगपुर और बाघोड़ा, उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत कतोपुर व इकरोटिया, उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत गादूवास व अजरका, उपखंड तिजारा की ग्राम पंचायत ईशरोदा व बिछाला तथा उपखंड टपूकड़ा की ग्राम पंचायत बुरहेड़ा व ततारपुर में शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली-पानी, चिकित्सा, श्रमिक कार्ड, चिरंजीवी योजना, खाद्य सुरक्षा एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों और आवेदनों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं के तहत लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन का कहना है कि सेवा शिविरों से आमजन को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच सकेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक शिकायत और आवेदन का समाधान मौके पर किया जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments