![]()
अरनोद क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। संगीता जैन (पत्नी अजय जैन), जो रोजाना की तरह शाम को टहलने निकली थीं, उन्हें एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा करीब 7:30 बजे हुआ, जब संगीता जैन अरनोद-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास टहल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही अरनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
‘अगर ब्रेकर होते तो बच सकती थी जान’ स्थानीय निवासी रवि पंडा और कनेश गुर्जर ने बताया कि हनुमान मंदिर से बस स्टैंड तक ब्रेकर की कई बार मांग की गई थी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने केवल दो-तीन जगह खानापूर्ति के तौर पर ब्रेकर बनाए, जबकि जरूरत पूरे रास्ते पर थी। यदि समय रहते ब्रेकर बना दिए जाते, तो शायद आज यह हादसा नहीं होता।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments