सेलिब्रिटी शेफ डॉ. सौरभ शर्मा को ‘शेफ ऑफ द ईयर 2025’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है।
राजस्थान के पारंपरिक स्वाद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले सेलिब्रिटी शेफ डॉ. सौरभ शर्मा को ‘शेफ ऑफ द ईयर 2025’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान ईजीडाइनर की ओर से जयपुर के फेयरमोंट होटल में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें प्रदान किया
शेफ शर्मा को यह अवॉर्ड पोस्टकार्ड होटेल्स और ईजीडाइनर के संस्थापक कपिल चोपड़ा, ईजीडाइनर के सह-संस्थापक सचिन पब्रेजा और आईटीसी होटेल्स के सीईओ अनिल चड्ढा ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। यह शाम भारतीय हॉस्पिटैलिटी और किचन इंडस्ट्री के नवाचार, समर्पण और स्वाद की उत्कृष्टता को समर्पित रही, जिसमें शेफ शर्मा केंद्रीय आकर्षण के रूप में छाए रहे।

यह सम्मान ईजीडाइनर की ओर से जयपुर के फेयरमोंट होटल में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए डॉ. सौरभ शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह याद दिलाता है कि हम अपनी क्षेत्रीय रसोई के संरक्षक हैं। यह गौरवपूर्ण पल मुझे और अधिक समर्पण के साथ इस यात्रा को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
शेफ सौरभ शर्मा न सिर्फ अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहे हैं, बल्कि उन्होंने राजस्थानी और भारतीय क्षेत्रीय व्यंजनों को नवाचार के साथ परोसते हुए उसे वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई है। उनका पाक दृष्टिकोण स्वाद के जरिए कहानियां बुनने में विश्वास रखता है, जिससे उन्होंने खुद को भारतीय गैस्ट्रोनॉमी के एक प्रतिष्ठित नाम के रूप में स्थापित किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments